कु० रेखा गुप्ता, निदेशक, सोशल आडिट, उ०प्र०
कु० रेखा गुप्ता, उ०प्र० पी०सी०एस० के 1980 के बैच में चयनित होने के उपरान्त वर्ष 1981 में कार्यभार ग्रहण किया गया। आपके द्वारा वर्ष 1983 से 1986 तक परगना मजिस्ट्रेट तथा उप-जिलाधिकारी उन्नाव, वर्ष 1986 से 1992 तक जनपद लखनऊ में अपर नगर मजिस्ट्रेट तथा परगना अधिकारी महिलाबाद एवं नगर मजिस्ट्रेट लखनऊ के पद पर कार्य किया। लखनऊ की प्रथम महिला सिटी मजिस्ट्रेट के पद पर वर्ष 1989 से 1992 तक कार्य किया। 1992-93 तक अपर नगर आयुक्त नगर निगम लखनऊ, 1994-96 तक अपर जिलाधिकरी वित्त एवं राजस्व लखनऊ,1997-2000 तक अपर नगर आयुक्त नगर निगम लखनऊ, 2000-2005 सचिव लखनऊ विकास प्राधिकरण, 2005-2007 किंग जार्ज दंत विश्वविद्यालय लखनऊ में कुल सचिव तथा वर्ष 2007-12 निदेशक, स्थानीय
निकाय, उ०प्र० के पद के साथ ही भारत सरकार के फ्लैगशिप कार्यक्रम जे०एन०एन०यू०आर०एम० के स्टेट लेवल मॉडल एजेंसी का दायित्व भी निर्वहन किया। उ०प्र० नगर पालिका वित्तीय संसाधन विकास बोर्ड में सदस्य के रूप में 2016 से 2017 तक कार्य किया। आपके द्वारा 20 दिसम्बर, 2018 को निदेशक, सोशल आडिट का कार्यभार ग्रहण किया गया।

अवार्ड :-
1.  वर्ष 1987 में अधिकतम सहकारिता देयों की वसूली के लिए स्टेट अवार्ड प्रदान किया गया।
2.  वर्ष 1989 तथा वर्ष 1990 में फेमीना तथा सेबी पत्रिका में लखनऊ नगर में प्रथम महिला सिटी मजिस्ट्रेट होने पर आप पर लेख प्रकाशित हुआ।
3.  वर्ष 1998 में मा० उच्च न्यायालय के अधिवक्ता संघ द्वारा विधुर सम्मान से अलंकृत किया गया।
4.  वर्ष 2003 में अमेरिकन बायोग्राफिकल इंस्टीट्यूट द्वारा वुमेन आफ द ईयर 2003 का अवार्ड प्रदान किया गया।
5.  वर्ष 2004 में राज्य महिला आयोग द्वारा स्टेट अवार्ड प्रदान किया गया।

   
सोशल आडिट कैलेण्डर
सोशल आडिट रिपोर्ट
शासनादेश
निदेशालय के परिपत्र
विज्ञप्ति
फोटो गैलरी
जन-जागरूकता
अभिनव पहल
19-मार्च-2024
दिनांक 16 मार्च, 2024 को चुनाव आयोग द्वारा आदर्श आचार संहिता लागू होने के कारण सोशल आडिट की कार्यवाही स्थगित किया जाना।
 
05-जनवरी-2024
वित्तीय वर्ष 2023-24 (माह अप्रैल-सितम्बर, 2023 तक) में महात्मा गांधी नरेगा तथा प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के अर्न्तगत कराए गए कार्यों का सोशल आडिट कराने हेतु कैलण्डर।
 
07-दिसम्बर-2023
सोशल आडिट टीमों के गठन हेतु विज्ञप्ति प्रकाशन के संबंध में।
 
"सो०आ० टीम का सदस्य" हेतु आवेदन पत्र
 
होम | गाइडलाइंस | संगठनात्मक संरचना | सूचना का अधिकार | सम्पर्क

Site Designed & Developed by: Social Audit Directorate, U.P., Lucknow
Best viewed in 1024x768 pixels resolution.